Rehan Murder Case
20 august 2017 आज से 1 साल 3 महीने पहले मोहित के परिवार पे एक ऐसी विपदा आयी जिसमे उसको अंदाज़े से ज़्यादा तकलीफ देखनी पड़ी | मोहित का परिवार अपनी बाकि दिनचर्या में ही उलझा था की तभी शाम को 6 बजे के करीब बाहर लोगो का शोर सुनाई देता है और जानकारी पे पता चलता है कि बगल की गली में एक मर्डर हो गया है,यह बात सुनकर सब आसपास परेशान और भयभीत होकर अपने अपने परिवार को देखने लगे और सलामती कि दुआ कर रहे थे जो उनके साथ नहीं थे,उस शाम एक 10 वर्षीय बालक का क़त्ल बड़ी ही बेरहमी से किया गया था और पूरे शहर में अफरा तफरी मच गयी कि लाल कॉलोनी में मर्डर हुआ है,मोहित का परिवार भी घर से बाहर निकला और लोगो से जानकारी पे ऊपर कि बात पता चली,इसके बाद पुलिस,अधिकारी तमाम लोग आये और मौके का मुआयना किया और पाया कि ये क़त्ल है, पर मकसद साधारण नहीं है,मौकाए वारदात से बच्चे को बाहर निकाला गया और पाया गया कि बच्चे को कोई लेकर आया है क्यूकि उसके पैर साफ़ थे और चप्पल सधी हुई पड़ी थी,बहुत झाड़ियां होने पर वहां देखना मुश्किल था और ये भी साफ़ था कि इन झाड़ियों के पीछे जितने भी घर हैं वहा...